- Hindi News
- National
- Begumganj News Mp News Bike Driver Falls In A Pit In The Road Two Injured
सड़क में हो रहे गड्ढे में गिरा बाइक चालक, दो घायल
बेगमगंज | मुख्य सागर भोपाल मार्ग के गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसे ही एक गड्ढे में बाइक का पहिया आने से बाइक स्लिप हो गई, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया। सागर निवासी हसीब खान अपने साथी बलराम के साथ किसी काम से बेगमगंज आया था कि मुख्य सागर-भोपाल मार्ग पर सुमेर के पुल के पास सड़क पर गड्ढे में बाइक स्लिप होने से दोनों घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि एमपीआरडीसी के द्वारा बूढ़ागंज से राहतगढ़ तक गड्ढों के डामर गिट्टी से भराव के लिए ठेका दिया गया है लेकिन आज तक उक्त गड्ढे भरे नहीं गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने अफसरों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन इन गड्ढों की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार प्रकाशित होने पर ठेकेदार द्वारा औपचारिकता निभाकर कुछ गड्ढे भर दिए जाते हैं उसके बाद सब कुछ वैसा ही छोड़ दिया जाता है। नगर के बाहर तो एक भी गड्ढा नहीं भरा गया है जिसके कारण एक सप्ताह में यह दूसरी घटना बाइक स्लिप होने की सामने आई है। एक सप्ताह पहले मानकी के वेयर हाऊस के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी अब दूसरी सुमेर के पास हो गई। नगरीय क्षेत्र में तो अनगिनत लोग इन गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन विभागीय अफसर किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।