- Hindi News
- National
- Silwani News Mp News Brc And Child Development Office In Ruins Condition
खंडहर हालत में बीआरसी आैर बाल विकास कार्यालय
देखरेख के अभाव में नगर व अंचल में स्थित शासकीय कार्यालय खस्ता हालत में पहुंच गए है। कभी भी ऐसे भवन धराशायी होकर हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी जर्जर हो चुके भवनों की न तो मरम्मत करा रहे है और न ही उन्हें गिराए जाने की कार्रवाई कर रहे है। जिसके चलते इन भवनों में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
नगर में स्थित महिला बाल विकास कार्यालय, बीआरसीसी कार्यालय सहित अनेक कार्यालय है जो कि खस्ताहालत में पहुंच चुके है। इन कार्यालयों की छत से प्लास्टर गिर रहा है। बल्कि छत से लोहा भी दिखने लगा है। यह कार्यालय आम जनता से सीध ही जुड़े हुए है। बीआरसीसी कार्यालय से तहसील के 388 प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं का संचालन किया जाता है। जिसके चलते यहां पर स्कूल संचालकों से लेकर आमजनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा। वहीं वार्ड नंबर एक में महिला बाल विकास कार्यालय स्थित है। इस कार्यालय से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की करीब 3 सौ आंगनबाड़ी का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी में कार्यरत महिला कार्यकर्ता व सहायिकाएं शासकीय कार्य से सिलवानी कार्यालय आती है। यह भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिससे अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में बीआरसी शैलेंद्र यादव ने बताया कि कार्यालय की जर्जर स्थिति से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है। वरिष्ठ कार्यालय से निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह से भवन हो रहे जर्जर।