पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 को होगा बुंदेलखंडी लोकगीत कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर | श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली एवं रंग पंचमी महा उत्सव के चलते नगर के बस स्टैंड पर 16 मार्च दिन सोमवार रात्रि 8 बजे से बुंदेलखंडी लोकगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होली उत्सव एवं रंग पंचमी महोत्सव को मनाने के लिए श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में यह कार्यक्रम होगा। इसमें बुंदेली लोकगीत सम्राट सुखदेव यादव, सविता यादव, एवं रजनी भारती लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी । समिति के अध्यक्ष जयंत कुमार दुबे ने नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
खबरें और भी हैं...