- Hindi News
- National
- Bari News Mp News Business Federation Discusses Membership Campaign And Rangpanchami Festival
व्यापार महासंघ ने सदस्यता अभियान और रंगपंचमी त्यौहार को लेकर की चर्चा
देवरी| विगत दिवस रामजानकी मंदिर परिसर में व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि शंकर मोदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और आगामी रंग पंचमी महोत्सव मनाने और सदस्यता अभियान को बढ़ाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष मोदी ने बताया कि इन दिनों बैठकों में महासंघ के पदाधिकारी कम आते हैं जिसके चलते कई कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लेने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि जो पदाधिकारी बैठकों में नहीं आते उनसे बैठक में आने के लिए निवेदन किया जाएगा साथ ही यदि कोई परेशानी या मन मुटाव है उसे दूर किया जाएगा वहीं महासंघ में सदस्यों की संख्या बढ़ाना है इसलिए इसे बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने पूर्व बैठक की जानकारी दी अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से संघ में मजबूती प्रदान करने हेतु एवं आगामी रंग पंचमी मनाने हेतु अपनी अपनी राय ली।