पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Careless Truck Driver Killed Bike Sarpanch Before Collision

लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर पूर्व सरपंच घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओबैदुल्लागंज | ग्राम पंचायत हर्रई के पूर्व सरपंच अशोक साहू अपनी बाइक से नेशनल हाईवे 12 पर ओबैदुल्लागंज से मंडीदीप की ओर जा रहे थे।

तभी उनकी बाइक को एक ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया। घटना ग्राम विशनखेड़ा के पास की बताई गई है। टीआई मनोज दुबे ने बताया कि अशोक साहू अपने निज निवास की ओर जा रहे थे, तभी कपास की गठानों से लदा हुआ ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 7923 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साहू की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक साहू को घायल अवस्था में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र ओबैदुल्लागंज पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल हमीदिया रेफर किया गया।

पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है ट्रक चालक फरार है।
खबरें और भी हैं...