- Hindi News
- National
- Gairatganj News Mp News Case Filed In 2 Sides In Ghana Village 4 Named And 7 Others
घाना गांव में 2 पक्षों में विवाद, 4 नामजद आैर 7 अन्य पर केस दर्ज
तहसील के घाना गांव में बीते बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति रिश्तेदारी में घाना आया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद एवं सात अन्य सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घाना के रहने वाले छोटू लोधी, रानू लोधी के रिश्तेदार रमेश लोधी निवासी रायसेन का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग हिनोतिया खालसा गांव के रहने वाले थे। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बाद में ज्यादा बढ़ गया तथा दोनों गुटों में बुरी तरह मारपीट हो गई। इस झगड़े में रमेश लोधी निवासी रायसेन का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल गांव पहुंचा और विवाद को शांत करवाया। थाना प्रभारी डीडी आजाद ने बताया कि गुटीय संघर्ष के इस मामले में रमेश लोधी निवासी रायसेन की रिपोर्ट पर आरोपी शुभम, प्रशांत, शिब्बू लोधी, चरण सिंह को नामजद एवं सात अन्य सहित कुल ग्यारह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल से भी पुलिस ने बयान लिए हैं। पुलिस विवाद को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई।