सीईओ ने 2 पंचायत सचिवों के आरोप पत्र किए जारी
सिलवानी | जिले की सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तिनघरा तथा बम्होरी वर्धा में पदस्थ सचिवों के विरूद्ध जिला पंचायत सीईओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर आरोप पत्र जारी कर दिए हैं। पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन और समय समय पर निर्माण एजेंसी से उनको दुरुस्त नहीं करवा रहे थे जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की थी जिसके बाद सीईओ ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे जांच उपरांत जिला पंचायत सीईओ अवि प्रसाद ने ग्राम पंचायत तिनघरा के सचिव विनोद व्यास और बम्होरी वर्धा पंचायत के सचिव शिवकुमार कौरव के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किए हैं।