पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

48 घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन| शहर में आगामी 48 घंटे में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । तापमान अधिक होने के कारण निम्न दाब को क्षेत्र बन गया है । इससे 15 किमी की गति से हवा चलेगी । इसके चलते हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है । मौसम के जानकार एसएस तोमर ने बताया कि तापमान में तो बढ़ोतरी होगी । लेकिन बारिश की संभावना है । इस तरह की स्थिति 48 घंटे तक बनी रहेगी । वहीं आसमान पर भी बादल छाए रहेंगे । इससे किसान फसलों की सिंचाई रोक दें । इससे तेज हवा चलने पर फसलें आड़ी हो सकती हैं । वहीं पकी हुई फसलों को किसान सुरक्षित रखने का प्रयास करें । हालांकि बीते दिनों में तापमान में गिरावट हुई है । सोमवार को दिन का तापमान 29.9 डिग्री और रात का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ है ।

होली तक सक्रिय होगा एक और सिस्टम:10 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ बनना तय है। इससे उत्तर.पश्चिमी मप्र का मौसम बदलेगा। यानि दो.- तीन दिन बादल छा सकते हैं। साथ ही गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं बारिश व ओले भी गिरने की संभावना रहेगी। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। इस सिस्टम का असर 14 मार्च तक रहने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...