24 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार
अधिक तापमान से निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण चलेंगी तेज हवाएं
शहर में अगले 24 घंटे में फिर मौसम में बदलाव देखने मिलेगा। तापमान अधिक होने के कारण निम्न दाब को क्षेत्र बन गया है। इससे 16 किमी की गति से हवा चलेगी। इसके चलते हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है।
मौसम विशेषज्ञ एसएस तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश हाेने की संभावना है। इस तरह की स्थिति 24 घंटे तक बनी रहेगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसलिए किसान अभी फसलों की सिंचाई रोक दें क्योंकि तेज हवा चलने पर फसलें आड़ी हो सकती हैं। वहीं पकी हुई फसलों को किसान सुरक्षित रखने का प्रयास करें । तोमर ने बताया कि हवा की दिशा बदलने और गति बढ़ने कारण हल्की बौछारों के साथ ओले भी गिर सकते हैं । वहीं 24 घंटे के बाद मौसम में फिर सुधार हो जाएगा । उसके बाद 14 मार्च से फिर मौसम बिगड़ना शुरु हो जाएगा । अभी हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम चल रही है । जो बदलकर उत्तर से हो जाएगी।
मंगलवार को कुछ जगह हुई हल्की बारिश
मंगलवार को जिले में कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई इसके चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई। कई जगह चना और मसूर की फसल पकने की जानकारी मिली है। इसके किसान कटाई शुरु करने वाले इससे बारिश से पकी हुई फसल में नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है। जबकि तेज हवा के कारण गेहूं की फसल आड़ी होने से किसान नुकसान की बात कह रहे है । इस तरह से तेज हवा और ओले गिरना दोनों से ही फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना बन रही है।
31.6 डिग्री रहा दिन का तापमान, रात का 11.2 डिग्री
आगामी दिनों में तापमान में कमी आने की बात कही जा रही है । इससे गर्मी में भी कुछ राहत मिल जाएगी । हालांकि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 .6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया था । आगामी दिनों में तापमान में कमी आ आ सकती है।