- Hindi News
- National
- Bari News Mp News Children Of Parents With Corona Virus Increased Four Times The Rate Of Extra Burden
कोरोना वायरस से पिचकारी के रेट चार गुना बढ़े बच्चों के अभिभावकों पर पड़ा अतिरिक्त भार
29 स्थानों पर होगा होलिका दहन, आज नगर में निकलेगी हुरियारों की टोली
बाड़ी| होली की तैयारी बाजारों में आखरी दिन रंग गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल- पहल बढ़ गई ।
बच्चे मोटू पतलू और कार्टून पात्रों की पिचकारियों को बेहद पसंद कर रहे हैं । वहीं नौजवान युवक बड़े साइज की पिचकारियों की खरीदारी में जुटे हैं । लेकिन देश में फैल रहे कोरोना वायरस के फैलने के कारण चीनी आयटम इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा चार गुने महंगे बिक रहे हैं । चीन से आने वाल पर पाबंदी लगी हुई हैं जिसके कारण व्यापारी पुराने माल से ही काम चला रहे हैं । जिससे यह पिचकारी महंगे दामों पर बिक रही है । जो पिचकारी पिछले वर्ष 40 रुपए में बिक रही थी वह इस बार 120 से लेकर 150 रुपए में बिक रही है। बच्चों की जिद और खुशियों के चलते अभिभावक इसे खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं ।
महंगे दामों पर पिचकारियां खरीदने पर अतिरिक्ति भार अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा है । शहर के मुख्य बाजार पुराना बाजार नेशनल हाईवे क्रमांक 12 स्थित दुकानों तथा मंगलवारा बाजार सहित अन्य जगहों पर दुकान में रंग गुलाल पिचकारी से दुकान सजी हुई हैं। रंगों से ज्यादा इस बार गुलाल की मांग बाजार में बनी हुई है।