पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Class 12th Student Complains About The Paper Going Viral From Sdm

कक्षा 12वीं की छात्रा ने एसडीएम से पेपर वायरल होने की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार सुबह कक्षा 12वीं की छात्रा ने एसडीएम को 12 मार्च को होने वाला भौतिक शास्त्र का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल की शिकायत की है। छात्रा की शिकायत को एसडीएम गंभीरता से लेते जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ को जांच के आदेश दिए है।

छात्रा ने बताया कि यह भौतिक शास्त्र का पेपर परीक्षा के एक दिन पहले ही वाटसएप पर वायरल हो गया था। जब वह परीक्षा देने तो वाटसएप आया प्रश्न पत्र ओरिजनल पेपर से मिलता जुलता दिखाई दिया। लेकिन छात्रा ने परीक्षा देने के बाद घर गई और मोबाईल पर वायरल हुए पेपर और हकीकत का पेपर का मिलान किया तब उसने इसकी शिकायत एसडीएम को लिखित में की। जिसके बाद एसडीएम बृजेंद्र रावत ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि पेपर कहां से और किसने वायरल किया जांच की जाए। इस संबध में एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...