- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Collector Said Summer Has Come Prepare An Action Plan For Drinking Water
कलेक्टर बोले-गर्मी आ गई पेयजल की कार्ययोजना बनाएं
कलेक्टर ने की समय सीमा वाले विभागीय प्रकरणों की समीक्षा
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को रखी गई बैठक में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने विभागीय गतिविधियों तथा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को लंबित विभागीय प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर भार्गव ने गर्मी को देखते हुए सभी अनुभागों के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में पेयजल की उपलब्धता तथा आगामी माहों में पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए गैस कनेक्शन वितरण की जानकारी लेते हुए शेष रह गए स्कूलों में शीघ्र गैस कनेक्शन वितरण के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवि प्रसाद ने पंचायत ग्रामीण विकास के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ को शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिए।
राजस्व प्रकरणों के 31 मार्च तक निराकरण के निर्देश : उन्होंने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए किए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की जानकारी लेते हुए सूक्ष्मता से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी है।
कलेक्टर भार्गव ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों का 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।
विदेशी पर्यटकों से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी लेने के निर्देश : कलेक्टर भार्गव ने महिला बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश पीआईयू को दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टों के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्राप्त दावा-आपत्ति का शीघ्र निराकरण करने, नगरीय निकायों में अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।