पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Controversy Over Water Drainage 1 Serious Sea Referee

पानी निकासी को लेकर हुआ विवाद,1 गंभीर, सागर रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरी|केकड़ा गांव में बीती शाम मंदिर के पास यशपाल लोधी के मकान के सामने पानी बह रहा था। यहां से मोटर साइकिल लेकर निकल रहे दिनेश लोधी की गाड़ी स्लिप हो गई जिसके बाद यशपाल लोधी और दिनेश लोधी में पानी निकासी करवाने काे लेकर वाद विवाद हो गया।

एक दिन पहले मोहल्ले वालों की समझाइश पर मामला शांत हो गया था, लेकिन शनिवार को सुबह दिनेश लोधी मजदूरी करने खेत जा रहा था।वहीं यशपाल लोधी ने अकेला पाकर उसको डंडे से हमला कर दिया जिसमें हमले के दौरान घायल होकर गिर गया।

कुछ देर बाद दिनेश के पिता लीलाधर को जानकारी मिली तो वह भागे-भागे उसे बचाने के लिए पहुंचे जहां फिर से दोनों पक्षों में इतना विवाद बढ़ा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई। चाचा बाबूलाल लोधी ने 100-डायल को फोन लगाकर पुलिस को बुलाया और यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। घायल दिनेश को परिजनों ने अस्पताल पहुंचा जहां उसका डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के लिए सागर रेफर कर दिया।
खबरें और भी हैं...