पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शांति समिति की बैठक में कोरोना की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरी| रविवार शाम 6 बजे थाना परिसर में तहसीलदार विराट अवस्थी, थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह गौर, डॉक्टर के के सिलावट ने होली व पंचमी के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कोरोना वायरस की जानकारी देते हुए लोगों को सावधानी के साथ होली खेलने की बात कही। उन्होंने बताया कि सूखी होली खेलकर पानी का बचाव करें और केमिकल युक्त कलरों का उपयोग न करें ।

त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होते हैं इसलिए सभी त्योहारों के दौरान अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। डॉक्टर केके सिलावट ने कोरोना वायरस के बारे में बताया कि एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर, गले एवं हाथ मिलकर बधाई न दे क्योंकि खतरा वहीं से उत्पन्न होता है। कवि नेमीचंद जैन ने होली कविता सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान नगर के जगदीश प्रसाद चौरसिया, मोहम्मद इफ्तिखार खान, राधेलाल रघु, बलवंत सिंह रघु, मोहम्मद जाहिद खान, आशीष मलिक, दुर्गेश तिवारी, कमर खान, नासिर खान आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...