पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर से बल्ब लेने निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिलवानी| 12 मार्च को घर से बल्ब लेने निकले युवक की लाश गांव के बाहर सड़क किनारे मिली। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पीएम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

परिजनों के मुताबिक मृतक 12 मार्च की रात करीब 8 बजे घर से बल्ब लाने का बोलकर निकला था। युवक के घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने युवक की खोजबीन की लेकिन युवक नहीं मिला । 14 मार्च की रात करीब ढाई बजे युवक की लाश गांव में पड़ी मिली । मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक मेहनत मजदूरी करता था। एसडीओपी पीएन गोयल ने बताया कि अमगवां गांव के पास सड़क किनारे युवक की लाश पड़े होनेे की सूचना सिलवानी पुलिस को रात करीब 3 बजे मिली। मृतक की शिनाख्त अमगवां गांव निवासी मदन आदिवासी पिता गंगाराम आदिवासी उम्र 30 साल के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक के पिता गंगाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीओपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...