पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Demand For Road Construction Till Ghoghara Waterfall Not Heard Even After 6 Months

घोघरा जल प्रपात तक सड़क निर्माण की मांग, 6 माह बाद भी नहीं सुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिलवानी| मुख्य मार्ग से प्राकृतिक झरना घोघरा प्रपात तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मांग की थी । लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन सकी है जिसके चलते हालत पर्यटकों में मायूसी छाई हुई है। नगर विकास समिति के संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता विनय जैन व फैजउल्ला खान ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को 6 माह पूर्व एक मांग पत्र सौंपा था। जिसमें तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलो मीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल प्रपात घोघरा तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई थी। मांग पत्र में घोघरा जल प्रपात की भौगोलिक संरचना की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया गया था कि घोघरा तक पहुंचने के लिए 6 किलो मीटर की सड़क जो कि जंगल से होकर जाती हैं । यह सड़क पूर्णतः कच्ची होने के साथ ही ऊबड़ खाबड़ है। छः किलो मीटर का सफर दो घंटे में पूर्ण हो पाता है।

घोघरा नामक जल प्रपात जो कि पहाड़ी पर स्थित है। इस स्थान पर करीब 10मीटर ऊंचाई से पहाड़ी युक्त चट्टानों से कलकल करता हुआ दूधिया पानी गिरता है। बरसात के दिनो में नगर से प्रतिदिन अनेकों की संख्या में युवा घोघरा जल प्रपात जाते है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्थान उपयुक्त है। यह स्थान राहतगढ़ स्थित वॉटरफॉल व भोपाल रोड पर स्थित महादेव पानी जैसा है। मांग पत्र में सड़क निर्माण कराए जाने के साथ ही इस स्थान को पर्यटन के रुप में विकसित किए जाने की मांग भी की गई थी। मंगा पत्र पर कलेक्टर ने शीध्र ही कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। लेकिन कलेक्टर के द्वारा दिए गए भरोसे के 6 माह बीत जाने के बाद भी जायज मांग को तवज्जो नहीं मिल सकी। ज्ञात रहे कि बरसात के मौसम में प्रति रविवार को घोघरा नामक प्राकृतिक जल प्रपात की सैर करने व मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अनेकों युवाओं का जत्था पहुंचता है। सड़क निर्माण हो जाने से घोघरा तक पहुंचे में लोगों को सहजता हो जाएगी। यदि पर्यटन के रुप में विकसित किया जाता है।
खबरें और भी हैं...