झण्डा दिवस राशि शीघ्र जमा कराएं- कलेक्टर
रायसेन । बैठक में कलेक्टर भार्गव ने झंडा दिवस राशि की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों में झंडा दिवस की राशि शेष रह गई है, वह शीघ्र जमा कराएं। उन्होंने कहा कि यह राशि शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा कल्याण कार्यक्रमों में उपयोग की जाती है, इसलिए प्रयास करें कि अधिक से अधिक राशि एकत्रित की जा सकें।