पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gairatganj News Mp News Devotees Gathered At The Temple To Visit Rai Dance Continued Throughout The Day

मंदिर में दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, दिनभर चले राई नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के भानपुरगंज गांव में स्थित माता जानकी एवं लवकुश मंदिर पर शनिवार को रंगपंचमी के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। मिनी करीला के नाम से मशहूर भानपुरगंज गांव के इस स्थान पर लगभग डेढ़ दशक से हर साल रंगपंचमी पर यह आयोजन होता है तथा मनोकामना पूर्ति को लेकर दूर दराज से हजारों लोग यहां पहुंचकर राई नृत्य बधाई के रूप में करवाते हैं।

गैरतगंज से पांच किमी दूर सिलवानी रोड पर स्थित ग्राम भानपुरगंज की टेकरी पर माता जानकी एवं लवकुश मंदिर स्थित है। यहां हर साल रंगपंचमी पर मेले का आयोजन होता है। प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित करीलाधाम की तरह गैरतगंज का भानपुरगंज प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान है, जहां का करीला मेला व्यापक क्षेत्र में प्रसिद्धि की ओर है तथा रायसेन जिले का यह एकमात्र आयोजन है। जिसमें प्रतिवर्ष हजारों लोग शामिल होकर अपनी श्रद्धा समर्पित करते हैं। शनिवार को करीला मेले में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। प्रारम्भ में जानकी मंदिर पर ग्राम वासियों एवं बधाई नृत्य करने वाली दर्जनों नर्तकियों ने मंदिर पर विधिवत विशेष पूजा अर्चना कर एवं निशान चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर परिसर में इस अवसर पर महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जहां एक तरफ अपनी मनोकामना पूरी होने पर बधाई नृत्य करवाया, तो दूसरी तरफ हजारों लोगो ने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मनौती भी मांगी।

होती है हर मनोकामना पूरी : मान्यता है कि रंगपंचमी पर यहां मन्नत मांगने वालो की हर मुराद पूरी होती है। मान्यता पूरी होने पर श्रद्धालु यहां लोकनृत्य राई को बधाई के रूप में करवाते हैं। इस साल भी मेले में बधाई नृत्य के लिए आयोजन समिति, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पर्याप्त तैयारियां की गईं। मेला स्थल पर स्थानीय सहित दूरदराज से बडी संख्या में नर्तकियां बधाई नृत्य के लिए मौजूद रही। जिन्होंने श्रृद्धालुओं की मांग पर सोमवार की दोपहर से लेकर देर रात तक अनवरत नृत्य जारी रखा। गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष बधाई नृत्य करवाने वालो की तादात काफी अधिक रही। भोपाल निवासी शेखर रावत सागर निवासी वेंकटेश गिरी, बेगमगंज निवासी रविन्द्र कुमार सिलवानी निवासी श्याम साहू, विदिशा के अक्षय कुमार आदि दर्जनों लोगो ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष माता के सामने आकर मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई।

खबरें और भी हैं...