पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Dirty Water Is Coming To 100 Houses In Yashwantnagar Area For Six Days

छह दिनों से यशवंतनगर क्षेत्र के 100 घरों में आ रहा है गंदा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के यशवंत नगर के रहवासियों के घरों में शुक्रवार से पीले पानी की सप्लाई नपा द्वारा की जा रही है । इससे रहवासियों की परेशानी कम नहीं हो रही है । लोग पीने के लिए हैंडपंप और ट्यूबवेल से पानी लाने के लिए मजबूर है । नगरपालिका द्वारा फिर भी पानी सप्लाई में सुधार नहीं कर पाए हैं । इससे लोगों में नाराजगी है।

इधर नपा के जिम्मेदारों का कहना है कि जिस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है । उससे ही गंदा पानी निकल रहा है । इसके चलते सुधार कार्य सफल नहीं हो पा रहा है । हालांकि ट्यूबवेल में पाइप लाइन बढ़ाई गई है इसके बाद भी गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ है । इससे लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है । यशवंत नगर के रहवासी राकेश जैन , दीपक गौर, जयदीप अग्रवाल, मनोज जैन, राज अग्रवाल ने बताया कि नपा छह दिनों में भी गंदे पानी की समस्या हल नहीं कर पाई है।

पास ही नया ट्यूबवेल खोदा गया है तब से बिगड़ी स्थिति

नपा के कर्मचारियाें के मुताबिक कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में एक नए ट्यूबवेल का उत्खनन किया गया है । उसके बाद से ही नपा के ट्यूबवेल से गंदा पानी आना शुरु हो गया है । इसी ट्यूबवेल से यशवंत नगर में पानी की सप्लाई की जाती है । लोगों के मुताबिक नपा के पास शहर में 40 ट्यूबवेल हैं और दो फिल्टर प्लांट इसके बावजूद शहर वासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है ।

दो दिन पहले लाइन हुई थी क्रेक

हलाली डेम से आने वाली 34 किमी लंबी पाइप लाइन में बेरखेड़ी तिराहे पर क्रेक आ गया था । इसके चलते पूरे शहर में होली की पूर्णिमा के दिन ही पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। इसके चलते शहर के 40 हजार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...