पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Doctor Anupriya Has Given Remedies To Remove Corona Virus Through Ayurveda

डॉक्टर अनुप्रिया ने आयुर्वेद के माध्यम से कोरोना वायरस को दूर भगाने के बताए उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़ी| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नगर की महिला डाक्टर अनुप्रिया श्रीवास्तव ने देश में चल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम करने का उपाय बताया । डाक्टर अनुप्रिया ने बताया कि कोरोना वायरस एक नई बीमारी है जो चीन से फैल रही है। यह फ्लू जैसी बीमारी है जो अन्य देशों को भी प्रभावित कर रही है।

कुछ सरल उपाय अपनाकर हम इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं अतः इन उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें एवं कोरोना तथा अन्य वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाव करें नियमित रूप से कई बार हाथों को साफ पानी से धोए, बिना हाथ धोए आंख मुंह नाक में हाथ न लगाएं। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें सर्दी जुकाम हो जाने पर 14 दिनों के लिए सबके साथ संपर्क सीमित करें अलग कमरे में रहे।खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से संपर्क करें । वहीं एक कपूर की टिकिया एक इलायची एवं जावित्री के फूल के छोटे छोटे पैकेट बनाकर बच्चों के हाथों में बांधने एवं अपने पास रखें, घरों में नियमित रूप से हवन करें आम की लकड़ी आदि वातावरण को शुद्ध करने वाली औषधियों का हवन करें । पानी, मुस्ता, उशीर, परपट, चंदन, शुभी, नागर को उबालकर ठंडा होने तक पीएं । संशमनी वटी 500 ग्राम दिन में दो बार ले त्रिकुट पाउडर का काढ़ा बनाकर प्रति दिन पिएं ।
खबरें और भी हैं...