पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begumganj News Mp News Due To Fear Of Corona Patients Of Winter Cold Are Directly Reaching The Hospital The Doctor Said Caution Is Necessary

कोरोना के भय के कारण सर्दी जुखाम के मरीज सीधे पहुंच रहे अस्पताल, डॉक्टर बोले- सावधानी जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपचार में लापरवाही न बरतने की सलाह

ओपीडी में उपस्थित डाक्टर के द्वारा मौसम में बदलाव के कारण सामान्य खांसी, सर्दी, बुखार के साथ ही चेस्ट पेन आैर श्वास रोग संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतने की भी सलाह मरीजों को दी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार बीमारी से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। ऐसे मौसम के दौरान बच्चों में बीमार होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है किसी भी प्रकार की परेशानी पर तुरंत अस्पताल में उपचार बेहद जरूरी है। बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी ने बताया कि मौसम परिवर्तन और सामान्य सर्दी जुखाम में भी अस्पताल आकर आवश्यक उपचार कराना चाहिए।

अस्पताल स्टाफ मास्क लगाकर काम करता हुआ।

बेगमगंज | बीते तीन चार दिनों से लगातार मौसम में बदलाव धुलेंडी के दिन हुई बारिश के बाद वातावरण में सर्दी व तेज धूप का असर स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में सर्दी, जुखाम की शिकायत बढ़ी है।

सिविल अस्पताल के ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा रही है जो सामान्य सर्दी जुखाम में घरेलू उपचार और मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर खा लेते थे। लेकिन वर्तमान समय में चल रही कोरोना वायरस की बीमारी की दहशत के कारण लोग सीधे अस्पताल इलाज कराने पहुंच रहे है। अस्पताल या प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पहुंचने वाले अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, जुखाम के साथ वायरल फीवर से ग्रसित अधिक मामले सामने आ रहे है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज सर्दी खांसी के पहुंच रहे है। अस्पताल का स्टाफ भी अपने मुंह पर मास्क लगाकर मरीजों की जांच आदि कर रहा है,वहीं सफाई स्टाफ भी अपने मुंह पर मास्क लगाकर काम करते देख लोग साधारण सर्दी खांसी को गंभीरता से ले रहे है। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले सामान्य सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को कोरोना वायरस की दहशत साफ दिखी। । कोरोना के प्रारम्भिक लक्षणों में सर्दी, जुखाम, फ्लू, प्रमुख होने के कारण लोग इस तरह की बाते सामने आने पर लोग तुरंत उपचार के लिए पहुंच रहे है। यह लोगों में स्वास्थ्य के प्रति अच्छा संकेत है। वर्तमान मौसम के कारण हर उम्र के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...