- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Entering A Hand In A Thresher The Man Is Serious The Ocean Referee
थ्रेसर में हाथ घुसने से युवक गंभीर, सागर रेफर
बेगमगंज| निकटवर्ती ग्राम वीरपुर में खेत पर मसूर की थ्रेसिंग करत समय युवक का हाथ मसूर के पूलों के साथ थ्रेसर में घुस गया,यह तो अच्छा हुआ कि काम कर रहे अन्य लोगो ने तत्काल थ्रेसर बंद कर उसे निकाल लिया जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन हाथ बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। जिसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह दांगी पुत्र खुशाल सिंह आयु करीब 22 वर्ष खेत पर थ्रेसर से मसूर निकाल रहा था। कि अचानक मसूर के पूले के साथ उसका हाथ भी थ्रेसर ने खींच लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया ।