पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bari News Mp News Fake Pathology Lab Will Be Banned Lockout Action Will Be Started In A Week

फर्जी पैथोलॉजी लैब पर लगेगा अंकुश, एक सप्ताह में शुरू की जाएगी तालाबंदी की कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडीदीप| औबेदुल्लागंज ब्लॉक में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे पैथोलॉजी लैब संचालकों की अब खैर नहीं है अगले सप्ताह फर्जी पैथोलॉजी लैब के संचालक प्रशासन के निशाने पर होंगे इनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है ।

फर्जी पैथोलॉजी लैब्स के विरुद्ध 1 सप्ताह में तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ब्लाक में करीब 20 से अधिक फर्जी पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है इनकी जांच के लिए जल्द स्वास्थ्य महकमे के साथ राजस्व अधिकारी व पुलिस की एक टीम का गठन किया जाएगा जो फर्जी लैब संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे ज्ञात है कि हाईकोर्ट के आदेश भी है कि बिना पैथोलाजिस्ट के कोई पैथोलॉजी न चलाई जाए, बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि इन फर्जी लैब में ना तो कोई प्रशिक्षित टेक्नीशियन है नाही एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर है उपकरण और ले गई मानक स्तर के नहीं है यह लोग पंजीकृत लैब का बोर्ड लगाकर स्वयं ही जांच रिपोर्ट तैयार करते हैं जो भरोसेमंद नहीं होती उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं अब जल्द ही इनके खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...