पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Fir Will Be Lodged Against The Operator Of Pil Sunwaha For Working Without Permission

बिना अनुमति काम करने पर जनहित बैंक सुनवाहा के संचालक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यस बैंक के डूबने के बाद जिले में प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसी को लेकर बेगमगंज में चल रही जनहित बैंक की शिकायतें मिल रही थीं। उनकी जांच के बाद बैंक का नियम विरुद्ध संचालन होना पाया गया । इसको देखते हुए सोमवार को कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बेगमगंज एसडीएम संजय उपाध्याय को बैंक प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस संस्था को साहित्यिक और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने की पात्रता थी । इसके बावजूद उन्होंने बैंकिंग के काम शुरू कर दिए । जांच में भी बैंक संचालन नियम विरुद्ध पाया गया है । इसको लेकर अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी । इतना ही नहीं कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियाें द्वारा राशि जमा करने वाले निवेशकों की राशि लेकर फरार हो जाने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने जिले में संचालित चिटफंड कंपनियों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किस कंपनी में कितने निवेशकों द्वारा पैसा जमा किया गया है, कितने एजेंट हैं और कुल कितनी राशि जमा की गई है, इस तरह से सबकी जानकारी एकत्रित की जाए। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी में राशि जमा करने वाले निवेशकों द्वारा चेक बाउंस होने पर थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएं।

खबरें और भी हैं...