- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News For The First Time The Police Will Keep An Eye On The Hoodlings From The Drone Today The Procession Of Dhuredi Will Be Out From 9 Am Today
पहली बार पुलिस ड्रोन से रखेगी हुड़दंगियों पर नजर, अाज सुबह नौ बजे से निकलेगा धुरेड़ी का जुलूस आज
जिले भर में धुरेड़ी को लेकर आज मंगलवार को जुलूस निकालें जाएंगे। होली शांति और सद्भाव से खेली जाए । इसके लिए जिले में पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है ।
जिले में 850 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है । वहीं 102 मोबाइल और 256 फिक्स प्वाइंट लगाए गए हैं । इसके साथ पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी । ऐसा पहली बार किया जा रहा है । जब होली पर पुलिस ड्रोन का उपयोग कर रही हैं । इसके अलावा तेज गति वाहन और शराब पीकर वाहन चालने वालों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा कही गई है । इसके सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर रहेगी । गलत टिप्पणी करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी ।
पूजन कर जलाई होली:
शहर में करीब 30 स्थानों पर होली दहन की गई । युवाओं की टोलियों ने होली सजाईं थी । होलिका दहन के समय मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और वहां विधि विधान से पूजा कर होलिका दहन किया । इसके बाद वे होली के आग अपने घर लेकर आए और घरों में गोवर से बनाईं गई मलरियों की होली जलाई ।