- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Granddaughter39s Soot On Cm39s Picture Regarding Azad Kashmir Question
आजाद कश्मीर वाले प्रश्न को लेकर सीएम के चित्र पर पोती कालिख
हाल ही में दसवीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर में जिस प्रकार आजाद कश्मीर का प्रश्न पूछा गया । इसको लेकर अभाविप ने कमलनाथ सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। अभाविप के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सागर तिराहे पर एकत्रित होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और कमलनाथ के चित्र पर कालिख पोती। वहीं नारेबाजी करते हुए सड़क पर भी बैठ गए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ सरकार जनता एवं छात्रों को किस दिशा में ले जाना चाहती है । मुख्यमंत्री जनता के सामने अपना रुख साफ करें। यह कहीं न कहीं देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करते हुए दिखाई दे रही है । इस बात का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुरजोर विरोध करती है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया कि जिस प्रकार कमलनाथ सरकार लगातार कहीं आदिवासियों का अपमान , कहीं वंदे मातरम् पर प्रतिबंध की बात तो कहीं महापुरुषों का अपमान करती आ रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान शुभम उपाध्याय, हिमांशु सराठे, अश्वनी पटेल, खुशवंत विश्कर्मा, पंकज चौरसिया , गोलू नाथ योगी , सौरभ तिवारी, राहुल लोधी, अमर चौधरी, संतकुमार शाक्या, रोहित पटेल, संजू मालवीय शामिल थे ।