पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Hallali Pipeline Again Erupts Napa Claims Water Supply Will Be Smooth Today

हलाली की पाइप लाइन फिर फूटी, नपा का दावा: आज सुचारु हो जाएगी पानी सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यशवंत नगर में चार दिन से आ रहा गंदा पानी, नपा नहीं कर पाई सुधार कार्य

गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी समस्या होने लगी है । हालांकि इस बार ये परेशानी पानी की कमी से नहीं, हलाली से आने वाली पाइप लाइन में क्रेक आने से हुई है। भोपाल रोड स्थित बेरखेड़ी तिराहे के पास रविवार को सुबह 11 बजे पाइप लाइन क्रेक होने की सूचना नगरपालिका को मिल गई । इसके बाद भी सोमवार को दोपहर 4 बजे तक पाइप लाइन पूरी तरह से नहीं सुधारी जा सकी । दोपहर 4 बजे तक भी लाइन में सुधार कार्य ही किया जा रहा था। परिणाम ये हुआ कि जिस होली पर लोग घरों में साफ-साफाई से लेकर होली की पूजा की तैयारी करते हैं । उसी दिन पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। पानी सप्लाई नहीं होने से शहर के 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए ।

हालांकि नपा मंगलवार धुरेड़ी के दिन तक पानी की सप्लाई सामान्य होने का दावा कर रही है लेकिन बार-बार लाइन टूटने और होने वाले लीकेज के कारण इस दावे पर शहर वासी संदेह जता रहे हैं । लोगों को नाराजगी ये है कि त्योहार के दिन उन्हें नगरपालिका के कारण पानी की बाल्टियां लेकर घूमना पड़ा । इससे उनकी परेशान बढ़ गई ।

एक जगह सुधारा तो दूृसरी जगह से हुआ क्रेक

हलाली डेम से रायसेन तक 34 किमी लंबी पाइप लाइन से शहर के बायपास स्थित फिल्टर प्लांट तक पानी लाया जाता है । यही 14 इंची मोटाई वाली पाइप लाइन रविवार को सुबह भोपाल रोड पर बेरखेड़ी तिराहे के पास क्रेक हो गई । सुबह 11 बजे नगरपालिका को इसकी जानकारी मिली तो वहां सुधार कार्य करने के लिए नपा के एक जेई और 12 कर्मचारी काम पर लग गए । पानी भरा हु आ देखकर नपा अमले ने पाइप लाइन के पास गड्ढा खोदना शुरु कर दिया । जब पाइप लाइन तक पहुंचे तब पता चला कि पानी कहीं और से आ रहा है । इसके बाद फिर दूसरी जगह गड्ढा खोदना शुरु कर दिया गया । इसके बाद पाइप लाइन के क्रेक ढूंढ पाए, फिर उन क्रेक में सुधार कार्य शुरु हो पाया।

कहीं टैंकर से तो कहीं खेतों के ट्यूबवेल से पानी भरकर लाए पानी

शहर के वार्ड नंबर 13 में आने वाले अशोकनगर और ताजपुर मोहल्ले में रहने वाले लोग पानी के लिए परेशान होते देखे गए । वे नपा का टैंकर आते ही पानी के लिए लपक पड़ते । कहीं टैंकर में ऊपर से पाइप डालते हैं तो कहीं लाइन लगाकर पानी भरते देखे गए। सिंचाई के लिए खेतों में लगे ट्यूबवेल से भी लोग पानी भरते देखे गए ।

पानी को तरसे 40 हजार लोग, टैंकर और ट्यूबवेल बने सहारा, आज भी संकट

पीके साहू, जेई, नगरपालिका ,रायसेन

36 करोड़ रुपए की लागत से दो साल पहले तैयार हुई है जलावर्धन योजना
**

7000 नल कनेक्शन है शहर में**

34 किमी लंबी पाइप लाइन से हलाली से शहर में आता है पानी**

सवाल... बार-बार क्यों फूट रही पाइप लाइन

शहर में 36 करोड़ रुपए की लागत से जलावर्धन योजना के तहत हलाली डैम से रायसेन तक 34 किमी लंबी पाइप लाइन डाली गई है । इस लाइन में बीते 2 साल में करीब 28 बार टूट-फूट हुई है । इसके चलते पूरे शहर की जल सप्लाई व्यवस्था बिगड़ जाती है । इतना ही नहीं पाइप लाइन में छोटी-छोटी खराबी तो आए दिन आते रहते हैं । इसके चलते कर्मचारी भी परेशान होते रहते हैं । इससे वे भी पाइप लाइन पर पर सवाल उठा रहे हैं ।

चार दिन से यशवंत नगर में आ रहा गंदा पानी

शहर में पानी को लेकर पहले से ही लोग परेशान होते आ रहे है। लेकिन नपा के जिम्मेदार अधिकारी समय रहते इन पर ध्यान नहीं देते । ऐसी ही स्थिति शहर की पॉश कॉलोनी यशवंत नगर में देखने को मिल रही है । वहां बीते चार दिनों से 100 से अधिक घरों में गंदा पानी आ रहा है । रहवासी श्याम अग्रवाल, राकेश जैन, प्रमोद कांकर, मदन गोयल, सिद्घार्थ कुशवाहा, राममोहन शर्मा ने बताया कि पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं ।

बेरखेड़ी चौराहे पर पाइप लाइन सुधारते कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...