पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Hanging Wires Can Cause An Accident Villagers Have Complained Many Times

लटकते तारों से हो सकता है हादसा, ग्रामीण कर चुके कई बार शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिलवानी| साईखेड़ा गांव के बस स्टैड पर लगे बिजली के पोल से तार लटक रहे हैं इन तारों में पानी लगते ही करंट आने लगता है वहीं बारिश के दौरान स्थिति बहुत भयावह बनी रहती है। कई बार ग्रामीण इन बिजली तारों को दुरुस्त करने के लिए अफसरों से शिकायत कर चुके हैं बावजूद इसके न तो तारों को बदला जा रहा है न ही इन्हे दुरुस्त किया जा रहा है। जिसके चलते लटक रहे तार टूट कर गिरने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीण बस स्टैण्ड के समीप रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए जाने के लिए बिजली कंपनी के द्वारा पोल लगाए गए है। इन पोल से आसपास रहने वालों को बिजली कनेक्शन दिए हैं ।जिनके तार एक पोल से दूसरे पोल तक लटक रहे है।

ग्रामीणों को अंदेशा है कि तेज हवा से तार कभी भी टूट कर सड़क पर आ सकते हैं। सड़क पर से हमेशा वाहनों को आवागमन होता है। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से लटक रहे तारों को दुरुस्त किए जाने का आग्रह किया है।
खबरें और भी हैं...