हेमराज राठौर बने प्रभारी संचालक
बेगमगंज| गैर राजनैतिक संगठन पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति मंच (फोरम) की केंद्रीय कार्यसमिति ने मंच की इकाई विदिशा लोकसभा संचालक मण्डल में प्रभारी संचालक पद पर एडवोकेट हेमराज सिंह राठौर को नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रभारी संचालक एडवोकेट हेमराज सिंह राठौर लोकसभा क्षेत्र विदिशा की बुधनी, विदिशा, इछावर, सिलवानी, बासौदा, खातेगांव, भोजपुर और सांची विधानसभाओं में मंच के वैचारिक-आंदोलन को गतिशील करने के लिए संगठन तैयार करेंगे। मंच के संस्थापक संयोजक एडवोकेट बृज बिहारी चौरसिया ने बताया है कि मंच के द्वारा गतिशील वैचारिक-आंदोलन ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग यानी पिछड़ों के सदस्यों को राजनैतिक-लोकतन्त्र अर्थात एक व्यक्ति एक वोट के समान आर्थिक और सामाजिक-लोकतन्त्र दिलाने के लिए जागरूक व पिछड़ों को एक वर्ग के रूप में संगठित कर रहा है।