- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Holi Dahan Happened At 10 Places Procession Will Come Out Today
10 जगह हुआ होली दहन, आज निकलेगा जुलूस
देवरी| प्राचीन परंपरा अनुसार वर्षों से तालाब की पाल पर गांव के मुकद्दम जितेंद्र पटेल ने होली का की पूजन अर्चन की । लोगों ने परिक्रमा लगाकर आशीर्वाद लिया । इसी तरह नगर में कहार मोहल्ला, बस स्टैंड, संजय नगर, तुलसी नगर, गोरखपुर रोड, बाजार मोहल्ला गुआतला में भी होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया । मंगलवार सुबह 10 बजे से राम जानकी मंदिर समिति द्वारा राम जानकी मंदिर से जुलूस निकाला जाएगा नगर से समस्त मार्ग होता होगा बस स्टैंड पर समापन होगा । समिति के अध्यक्ष ने अपील की है कि कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।