- Hindi News
- National
- Silwani News Mp News Holi Meet Held At Mother Sharda College Gulaal Wishes
मां शारदा कॉलेज में हुअा होली मिलन समारोह, गुलाल लगाकर दी शुभकामनांए
मां शारदा कॉलेज में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों के साथ होली खेली। हर्षोल्लास के साथ छात्रों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया वहीं एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद भी दी। होली की मस्ती का सभी ने खूब लुत्फ उठाया।
इस मौके पर मां शारदा कॉलेज के संचालक मदन सिंह रघुवंशी, रामकुमार सिंह रघुवंशी अभय जैन, टीएस चंदेल, नितेश चौरसिया, संतोष सिलावट, राजा रघुवंशी, ओम प्रकाश, पूनम राजपूत, रानू कौरव आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।