- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Holi Of Flowers Today Poets Conference Will Also Be Held
फूलों की होली आज, कवि सम्मेलन भी होगा
रायसेन | रंगपंचमी पर्व के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शहर के महामाया चौक परिसर में श्री हिंदु उत्सव समिति के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। श्री हिउस के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, बबलू ठाकुर ने बताया कि शाम 6 बजे फूलों की होली का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन में मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा चक्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शौर्य वीर रस के ओजस्वी कवि मदन मोहन समर सुल्तानपुर, लक्ष्मण नेपाली, कवियित्री नम्रता, कौशल सक्सेना, हास्य कवि दिनेश याज्ञिक देवनगर आदि अपनी कविताएं रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।