पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Holi Played With Gulal Dancing In The Procession And Dancing

गुलाल से खेली होली, जुलूस में फाग गाकर नाचे हुरियारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में इस बार लोगों ने रंग और पानी से होली कम खेली जबकि सूखी होली खेलने के लिए गुलाल का उपयोग ज्यादा किया। धुलेंडी पर श्री हिन्दू उत्सव समिति ने जुलूस निकाला। यह जुलूस को पाटनेदव से सुबह 10 बजे बाजे शुरु होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हु आ महामाया चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस जब शहर के मुख्यमार्गों से होकर चल रहा था तब गुलाल बरसाकर स्वागत किया । हुरियारों के जुलूस में तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल,कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ,एसआई राजकुमार चौधरी भारी पुलिस बल शामिल हुआ। हिउस के अध्यक्ष बबलू ठाकुर,ऋषिनाथ सिंह कुशवाह,महेश श्रीवास्तव चच्चा,मुस्लिम त्यौहार कमेटी के यामीन बाबू भाई , आशीष सोनी, हेमंत पवार, पूर्व नपाध्यक्ष जमनासेन, राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, दौलत सेन, मदन चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह रानू, चेतन राय, विकास सोनी, रमन यादव, हनुमंत सिंह राजपुरोहित, अशोक सोनी,मनोज गौर, बबलू वर्मा, अजय राठौर , भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू, प्रमोद साहू एडवोकेट, हल्ला महाराज, श्याम अग्रवाल आदि समाजजन शामिल हुए।

लहंगी और नृत्य रहे प्रमुख आकर्षण : जुलूस में बैंडबाजों,ताशे और डीजे गानों पर हुुरियारों ने खूब डांस किया। इस दौरान लहंगी और राई नृत्य भी होली के जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में ट्रेक्टर ट्राली पर सवार बच्चे, युवा हुरियारों ने राहगीरों पर पिचकारियों सेजमकर रंग बरसाकर सराबोर कर दिया । शहर के तिराहे और चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे जिन्होंनें अपने -अपने ग्रुप में जमकर होली खेली और गले मिल एक दूसरे को बधाई भी दी । दिन भर यह सिलसिला चलता रहा ।

पुलिस ने रखी सतर्कता : जिला व पुलिस प्रशासन ने हुरियारों के जुलूस की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई । इससे दिल्ली जैसी कोई घटना शहर में न होने पाए । इसको लेकर पुलिस बहुत एहतियात बरतती रही । जिले भर में एक दिन पहले ही 850 से अधिक जिला पुलिस बल और 102 दो मोबाइल वाहन तैनात कर दिए गए थे । इसके अलावा 256 फिक्स प्वाइंट बनाए गए थे । इस तरह से पुलिस ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी ।

खबरें और भी हैं...