आज निकलेगा नगर में होली का जुलूस
बेगमगंज| हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धुरेड़ी का जुलूस धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। सुबह 9 बजे पुराना बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य- मुख्य मार्गाें से होता हुआ वापिस पुराना बस स्टैण्ड पर आकार समाप्त होगा। जुलूस में हुरियारों पर रंग अबीर गुलाल एवं फूलों की वर्षा करेंगे साथ ही ढोल, ताशे एवं डीजे की धुन पर हुरियारे जुलूस मे नृत्य करेंगे। नगर में जगह- जगह होली पर लोगों ने स्वागत की तैयारियां कर ली है। एसडीएम संजय उपाध्याय, एसडीओपी ओपी त्रिपाठी,टीआई घनश्याम शर्मा, ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्यौहार शांति सद्भाव के साथ मनाएं ।