पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की हुड़दंग आज कवियों के संग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरेली। गुरुवार को श्री निराला साहित्य जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली की हुड़दंग कवियों के संग कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुरुवार को शाम 6बजे से रात्रि 11 बजे तक श्री रामलीला मैदान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रभु दयाल खरे गज्जे भैया ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि और कवयित्री ने कार्यक्रम में उपस्थित होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। परीक्षा चलने के कारण यह कवि सम्मेलन शाम 6बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। इसमें सुदीप भोला जबलपुर हास्य कवि, गोविंद राठी अकोदिया मंडी हास्य व्यंग सुनहरी लाल दिल्ली, इब्राहिम सागर हास्य गजल, धूलिया, महाराष्ट्र, लक्ष्मण नेपाली विदिशा हास्य, सुनील तन्हा बुंदेली हास्य, व्याख्या मिश्रा लखनऊ एवं अनीता पाटीदार ने आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। समिति अध्यक्ष साहब सिंह धाकड़ ने साहित्य प्रेमियों से उपस्थित होने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...