- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News International Happiness Day Will Be Celebrated On 20 March
अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस 20 मार्च को मनाया जाएगा
रायसेन | राज्य आनंद संस्थान के निर्देशानुसार जिले में 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवि प्रसाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर जिले में राज्य आनंदम संस्थान के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर, मास्टर ट्रेनर, आनंदम सहयोगी तथा आनंदकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी, व्यवसायी, स्वैच्छिक संस्थाएं, समाजसेवी, मोटिवेशनल स्पीकर्स, शिक्षाविद, विचारक आदि शामिल होंगे।