पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begumganj News Mp News Jain Community Took Out Procession Indra Indrani Came Out Riding On Chariots

जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, रथों पर सवार होकर निकले इंद्र-इंद्राणी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर बड़े जैन मंदिर में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का रविवार को बड़े धूमधाम से समापन हुआ। इस दौरान नगर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा गाजे बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें आठ रथों पर सवार होकर यजमान निकले तो दो लोग शोभा यात्रा के आगे अश्व पर सवार होकर धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे।

शोभा यात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर गांधी बाजार से होती हुई पुराना स्टैंड से सागर रोड स्थित अजय जैन अज्जू के निवास पर पहुंची। यहां उनके परिवार द्वारा तिलक लगाकर शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान कराया गया।

इसके बाद शोभा यात्रा पुराना स्टैंड, नया बस स्टैंड, कन्या स्कूल रोड, एमपीआर रोड़, गांधी बाजार, कबीट चौराहा से होती पुनः बड़े जैन मंदिर पहुंची जहां भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया जाकर धार्मिक अनुष्ठान कर सम्पन्न हुई। इस दौरान रथों पर सवार होकर सौधर्म पात्र की भूमिका निभा रहे पात्र अमर चंद जैन मस्साब अपने परिवार के साथ एव विधान में महापात्र की एव इंद्र-इंद्राणी की भूमिका निभा रहे जैन समाज के लगभग बीस परिवार रथों पर सवार होकर निकले शोभायात्रा मे बाहर से आया बैंड दल आकर्षण का केंद्र रहा । शोभा यात्रा में पाठशाला की नन्ही नन्हीं बालिकाएं अपने हाथों धर्म ध्वजा लिए एव महिलाएं भगवान के भजन गाते हुए चल रहीं थी। शोभायात्रा का नगर में जगह- जगह पर स्वागत किया गया। पूरे नगर को तोरण द्वार लगाकर झंडे बैनर से सजाया गया। शोभा यात्रा में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल चंद जैन, पूर्व नपाध्यक्ष शिखरचंद जैन, अक्षय सर्राफ, अजय जैन अज्जू, विनय जैन खड़िया, सिंघई प्रदीप जैन, संतोष जैन कंड्या, आनंद जैन, मुकेश जैन पान, विपिन जैन बिट्टू, जयकुमार जैन,जिनेश जैन, मनीष सर्राफ, अमित जैन, अंकुर जैन, आदर्श जैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...