पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Junior Supply Officer Will Take Over As Assistant Food Supply Officer

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी का पद संभालेंगे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बरेली तहसील एवं आसपास के क्षेत्र में होने वाली गेहूं की बंपर आवक को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ होने से पहले ही सहायक खाद आपूर्ति अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया है। बरेली का कार्य संभाल रहे सहायक आपूर्ति अधिकारी सतीश राय को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक आपूर्ति अधिकारी पद पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव को पदस्थ किया गया है।

ज्ञात रहे कि उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत 63 उपार्जन केन्द्र आते हैं जिसमें मात्र बाड़ी एवं बरेली के ही अंतर्गत बरेली तहसील में 25 सोसायटी एवं बाड़ी तहसील के अंतर्गत 33 सोसायटी खरीदी करती हैं। ज्ञात रहे की वर्ष 2018-19 में बरेली तहसील में 5 लाख 70 हजार क्विंटल एवं बाड़ी तहसील में 6 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई थी एवं वर्ष 2019-20 में 29 अप्रैल 2019 तक बरेली तहसील मैं दो लाख 55 हजार एवं बाड़ी तहसील में 96 हजार 190 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है थी। बरेली और उदयपुरा सेंटर बड़ा होने के कारण कई बार यहां विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। सहायक आपूर्ति अधिकारी अभी तक इन विवाद की स्थितियों को सेंटरों पर ही निपटा दिया करते थे जिसके कारण वरिष्ठ अधिकारियों तक यह विवाद की स्थिति पहुंचने से पहले ही निराकरण कर दिया जाता था, लेकिन अब कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल पाएंगे या नहीं यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। एसडीएम बृजेन्द्र रावत ने बताया कि गेहूं की बंपर आवक को देखते हुए कलेक्टर से अनुरोध किया जाएगा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी कि यहां पर नियुक्ति की जाए ताकि गेहूं उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए।

खबरें और भी हैं...