- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Kamlesh District President Rajesh Monu Becomes State Secretary
कमलेश, जिलाध्यक्ष राजेश, मोनू बने प्रदेश सचिव
बेगमगंज| अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव ने प्रधान महासचिव शेर सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह यादव की अनुशंसा पर घोषित करते हुए।
बेगमगंज तहसील के कर्मचारी संघ नेता शिक्षक कमलेश यादव लखनपुर को रायसेन यादव महासभा का ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव एड को प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोनू यादव को भी प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
इनकी नियुक्ति से जिले के यादव समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में भगवान सिंह यादव, नवलकिशोर बबलू यादव, मलखान सिंह यादव, योगेन्द्र पटेल, गोविंद यादव सरपंच, अमोल सिंह यादव, जगन्नाथ यादव, संजू यादव, गुड्डा यादव, ओमकार यादव सहित अन्य लोग शामिल है।