पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Kayastha Society Worshiped Lord Chitragupta For Education And Happiness Prosperity

शिक्षा आैर सुख समृद्धि के लिए कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिलवानी| कायस्थ समाज के द्वारा यम द्वितीया पर अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा-अर्चना की और गुरुवार की रात्रि को चून्हेटिया गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाजजनों ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त से शिक्षा, संस्कार व सुख समृद्वि के लिए प्रार्थना की।

इसके पूर्व गायत्री परिवार के प्रमुख अनिल श्रीवास्तव के द्वारा पूजन-हवन आरती आदि अनुष्ठान संपन्न कराए गए। अन्य स्थानों पर भी भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा-अर्चना की गई। यहां पर महिलाओं के द्वारा मंगल भजनों का गायन भी किया गया। समापन अवसर पर भंडारा भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्याम किशोर श्रीवास्तव, केशव किशोर श्रीवास्तव आदित्य श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, विनिप श्रीवास्तव श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश, ऋषि आकर्ष राज अक्षत सहित महिलाएं भी विशेष रुप से उपस्थित रही।
खबरें और भी हैं...