पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Kharmas From March 14 There Will Be No Marriage For 30 Days

खरमास 14 मार्च से, 30 दिन नहीं होंगे विवाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से लगने जा रहा ब्रेक

रायसेन | 16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से ब्रेक लगने जा रहा है। 14 मार्च को खरमास की शुरुआत होते ही अगले एक माह तक यानी कि 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद ही विवाह अादि मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार खरमास की शुरुआत 14 मार्च से होना है, लेकिन विवाह के मुहूर्त 11 मार्च के बाद नहीं हैं। यानी कि खरमास के पहले से ही सात फेरों पर बंदिश लग जाएगी। गौरतलब है कि होलिका दहन के पहले से ही होलाष्टक शुरू हो गया है।

होलिका दहन के 8 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हुए जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हो जाएंगे। वैसे तो होलाष्टक में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन मालवा प्रांत होने के कारण होलाष्टक का प्रभाव हमारे क्षेत्र में निष्प्रभावी है। ज्योतिषाचार्य पांडेय के अनुसार इस बार होलाष्टक पूरे 8 दिन के ही होंगे। कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है, तो उससे उत्तम फल मिलता है।

खरमास 13 अप्रैल तक : पंडित विनोद शास्त्री ने बताया की 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। खरमास शुरू होने की वजह से इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित कोई भी शुभ संस्कार नहीं होते।

25 मार्च से नवरात्र: खरमास 14 मार्च से, 30 दिन नहीं होंगे विवाह के मुताबिक इस बार की चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो रही है।
खबरें और भी हैं...