पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव में किया गया महिला सभा का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सिलवानी | तहसील की 73 ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम सभा का आयोजन महिला दिवस के अवसर पर किया गया। ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित गांव की महिलाओं ने महिलाओं के उत्थान को लेकर चर्चा की । अफसरों ने महिलाओं को उनके अधिकार बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास में उनकी भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। विशेष सभाओं में पोषण पंचायत, अधिकार, शिक्षा सुरक्षा पुनः प्रजनन तथा समान अवसर जैसे विषयों पर चर्चा की गई। यहां पर लिंग निर्धारण जांच पर पाबंदी लड़की के जन्म के समारोह पूर्वक मनाने तथा सभी महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व देखभाल व नवजात देखभाल, टीकाकरण, और पौष्टिकता, प्रत्येक लड़की के लिए उचित देखभाल लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने और घर तथा स्कूल के सुरक्षित माहौल पर ध्यान देने स्कूल शिक्षा पूरी करने आदि के बारे में महिलाओं को जागरुक किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह पर पाबंदी महिलाओं तथा लड़कियों के साथ होने वाली, हिंसा दुर्व्यवहार महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और निर्णय लेने मे योगदान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।*photocaption*
खबरें और भी हैं...