पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Meeting Mahila Mandal Will Honor The Seniors On March 15 The Ghoi Vaishya Society Decided In The Meeting

बैठक... महिला मंडल 15 मार्च को करेगा वरिष्ठों का सम्मान, बैठक में गहोई वैश्य समाज ने लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरी | राम जानकी मंदिर धर्मशाला में शुक्रवार को गहोई वैश्य समाज की महिला मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। कीर्ति सराबगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 15 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय हुआ। इस दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने देवरी, गोरखपुर, उदयपुरा, बरेली, रामपुरा बुधनवाड़ा, गहोई समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस होली मिलन समारोह में रंग गुलाल फूलों से होली खेली जाएगी एवं 70 वर्ष से ऊपर महिलाओं को स्मृति चिह्न एवं सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाद विवाद, गेम्स खेले जाएंगे सभी अपना समाज के प्रति जागरूक करने के लिए उद्बोधन देंगे। प्रचार मंत्री जिज्ञासा बरसैया ने सभी सामाजिक महिला बंधुओं से अपील की है कि कार्यक्रम पहुंचकर कार्यक्रम को शक्ति प्रदान करें। बैठक के दौरान कीर्ति सरवगी, कल्पना, रितु नगरिया, मोना टडेया, रंजीता कठल, जिज्ञासा गुप्ता, पूनम, सपना आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...