पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deveri News Mp News Message Students Presented Drama To Give Message Of Beti Bachao Beti Padhao In Camp

संदेश... शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने छात्राओं ने प्रस्तुत किया नाटक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़ी| जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नारदखेड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभात फेरी में उठ जाग मुसाफिर भोर भई की धुन के साथ शिविर गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी द्वारा ग्रामवासियों सहित विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार करवाया गया। परियोजना कार्य अंतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के आधार पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गयी, जिसमें ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, उज्जवला गैस योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित सभी योजनाओं से होने वाले फायदों के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले हम होंगे कामयाब होंगे एक दिन गीत गाकर लोगों को आत्म निर्भर होने की प्रेरणा दी। जिसके बाद छात्राओं ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित नाटिका से ग्राम वासियों का ध्यान आकर्षित किया। सभी ग्राम वासियों ने बेटा-बेटी में बराबरी की बात कही और लिंग के आधार पर भेद भाव न करने की शपथ ली। इस अवसर पर नवोदय प्राचार्य जीतेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए ।
खबरें और भी हैं...