- Hindi News
- National
- Bari News Mp News Minor Arrested For Stealing Money By Breaking Glass Of Car
कार के कांच तोड़कर पैसे चुराने वाला नाबालिग गिरफ्तार
मंडीदीप | पुलिस द्वारा कार के कांच तोड़कर बैग चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंडीदीप थाना पुलिस टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि शहर में सोमवार को अज्ञात आरोपी द्वारा 3 कारों के कांच तोड़कर एक कार से 20 हजार दूसरी से दस्तावेजों से भरा बैग एवं तीसरी कार से 5000 चोरी किए थे, जिसमें विनोद मालवीय का बैग , भरत शुक्ला की गाड़ी से चोरी किया बैग एवं प्रवीण पाटिल की गाड़ी से बैग चोरी किए थे।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98 / 20 धारा 379 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना पर सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक नाबालिग बाल अपचारी द्वारा घटना घटित करना प्रतीत हुआ जिसे तलाश कर सोमवार को पकड़ लिया गया है।बाला चारी महाराष्ट्र के भुसावल का रहने वाला है उसके द्वारा घटना घटित की गई थी पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की तो बाल अपचारी द्वारा तीनों घटना करना कबूल किया एवं जो बैग चोरी किए थे अलग-अलग जगह छुपा कर रख दिए थे जो पुलिस द्वारा बाल अपचारी की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं हालांकि पुलिस को पैसे नहीं मिले हैं बाला चारी ने बताया कि उसने यह चोरी अपनी दादी के साथ की थी पुलिस को शक है कि पैसे उसकी दादी लेकर फरार हो गई है टीआई तिवारी ने बताया कि बालाचारी ने पूछताछ में बताया कि भुसावल से चोरों की एक गैंग भोपाल आई हुई है वह उसी गैंग में शामिल है जो चोरी करने के लिए मंडीदीप आया था अब पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है।