पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News No Signs On 3 Triangles Built On Bhopal Sanchi Highway Result Drivers Getting Confused

भोपाल-सांची हाईवे पर बने 3 तिराहों पर संकेतक नहीं, परिणाम: चालक हो रहे भ्रमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हो चुके हैं कई हादसे

इन तिराहों पर संकेतक बोर्ड नहीं लगे होने के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। फिर भी अफसरों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। एनएचएआई को समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

निरीक्षण करवाएंगे

एमएल पूर्विया, डायरेक्टर, एनएचएआई

कंटेंट: अनिल तिवारी

फोटो: देव शाक्या

सदालतपुर तिराहा : सागर की जगह सांची रोड पर जा रहे

भोपाल रोड स्थित सदालतपुर तिराहे से एक रोड रायसेन होते हुए सागर, दूसरा रोड भोपाल और तीसरा रोड सांची तक जाता है। जब वाहन चालक भोपाल रोड से होते हुए सदालतपुर तिराहे पर पहुंचते हैं तो यहां सूचना के लिए कोई बोर्ड न लगा होने से वे गलती से कभी सांची रोड तो कभी सागर रोड़ पर चले जाते हैं। बहुत आगे पहुंचने के बाद उन्हें इस बात का पता चलता है कि वे रास्ता भूल गए हैं और गलत रास्ते पर आ गए। तिराहे पर महज एक सूचना बोर्ड न लगे होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। पर जिम्मेदारों यहां एक बोर्ड भी नहीं लगवा पा रहे हैं।


गोपालपुर तिराहा : भोपाल रोड की जगह शहर में जा रहे

शहर से सटे सांची रोड स्थित गोपालपुर तिराहे से एक बायपास मार्ग सदालतपुर के आगे भोपाल रोड से मिलता है। दूसरे रोड सांची और तीसरा रोड रायसेन के शहर की ओर आता है। इस रोड पर जब सांची की ओर से वाहन आते हैं तब इस तिराहे पर उन्हें सामने दो रोड दिखाई देते हैं। एक बायपास और दूसरा शहर की ओर जाने वाला रोड। यहां कोई सूचना बोर्ड न लगा होने के कारण अनजान वाहन चालक भ्रमित होकर कभी शहर की ओर तो कभी बायपास पर चले जाते हैं। आगे जाने के बाद उन्हें पता चलता है कि वे गलत सड़क पर आए गए। यहां भी सूचना के लिए एक बोर्ड लगा होना चाहिए।


सलामतपुर तिराहा: भोपाल जाने वाले रायसेन पहुंच रहे

सलामतपुर तिराहे से तीन रास्ते जाते हैं। भोपाल, विदिशा और रायसेन। यहां एनएचआई ने रायसेन की तरफ आने के लिए एक बायपास रोड बना दी है। वहां सूचना के लिए लगा बोर्ड एक महीने पहले हटा दिया गया है। इससे भोपाल की ओर जाने वाले वाहन चालक नई सड़क देखकर रायसेन के तरफ मुड़ जाते हैं। रायसेन पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता है कि वे गलत रास्ते पर आ गए। इस तरह से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। रायसेन बायपास और भोपाल जाने वाले रोड के जोड़ पर एक सूचना बोर्ड लगा दिया गया होता तो वाहन चालक भ्रमित नहीं होते। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।


रायसेन | भोपाल से सांची तक 167 करोड़ रुपए की लागत वाले सड़क प्रोजेक्ट के तहत 54 किमी लंबाई वाली सड़क तैयार की गई है। इसी मार्ग पर आने वाले सलामतपुर तिराहा, रायसेन के गोपालपुर तिराहा और सदालतपुर तिराहे पर कहीं भी सूचना के लिए बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जबकि ये मार्ग और तिराहे ट्रैफिक के लिहाज से बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण हैं।

यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। इन तीनों तिराहों पर वाहन चालक भ्रमित होकर भटक रहे है। इससे उनकी परेशानी बड़ी हुई है। एनएचएआई की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। लेकिन उन्हें आम लाेगों की परेशानी दिखाई ही नहीं दे रही। मात्र तीन बोर्ड लगाकर हजारों वाहन चालकों को परेशानी से बचाया जा सकता था। लेकिन एनएचएआई के जिम्मेदारों ने ऐसा नहीं किया।
खबरें और भी हैं...