पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandideep News Mp News Now It Will Cost Five Rupees To Get A Free X Ray Paper Of Rs 50

निशुल्क होने वाले एक्स-रे के 50 रुपए पर्चा बनवाने के अब लगेंगे पांच रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, मरीजों को सुविधा देने पर भी हुआ विचार विमर्श

ब्लॉक मुख्यालय स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। करीब 3 साल बाद हुई इस बैठक में अस्पताल के विकास एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए।

बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बैठक एसडीएम विनीत तिवारी एवं सीएमएचओ डॉक्टर एके शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने के लिए निर्णय लिए हैं। जिसमें एक्स-रे जांच कराने के लिए 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, पहले इसका कोई शुल्क नहीं था। इसके अलावा उपचार पर्चा शुल्क को भी दो से बढ़ाकर पांच रुपए किया गया है। यह नई व्यवस्थाएं आगामी 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी साथ ही अप्रैल माह से मरीजों को एक्सरे की डिजिटल जांच सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इनके अलावा एंबुलेंस की मरम्मत कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बीएमओ डॉ. चौहान ने बताया कि बैठक में एनएचआरएम के उपयंत्री के साथ डॉक्टर क्वार्टर की मरम्मत तथा नए क्वार्टर बनाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम तिवारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए और अच्छा काम करने के निर्देश दिए ।

कोरोना वायरस से बचाव के दिए निर्देश : इन दिनों पूरे विश्व में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ । इसी के अंतर्गत ओबेदुल्लागंज स्थित बीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को इसकी रोकथाम को लेकर अधिकारियों की एक बैठक रखी गई जिसमें में एसडीएम विनीत तिवारी ने पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुरातत्व विभाग के भोजपुर एवं भीम बेटिका पर्यटन स्थल के प्रभारियों से पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले सैलानियों की जानकारी देने को कहा । वहीं एसडीओपी मलकीत सिंह के साथ औबेदुल्लागंज टीआई मनोज दुबे मंडीदीप टीआई राजेश तिवारी तथा सतलापुर थाना प्रभारी गिरीश दुबे को उनके क्षेत्रों की होटलों में ठहरने वाले लोगों की जानकारी देने की बात कही।

मरीज बोले-पैसे लगने से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन उपचार सही होना चाहिए

कहीं विरोध तो कहीं सुविधाओं की उम्मीद

अस्पताल प्रबंधन ने जहां उपचार के लिए पर्चा शुल्क 5 रुपए कर दी तो वहीं एक्सरे शुल्क 50 रुपए रखी है जिसका कई लोगों ने विरोध तो कही सुविधाओं की उम्मीद जताई है। आशापुरी निवासी कृष्णगोपाल उपाध्याय ने बताया कि प्रबंधन ने भले ही फीस बढ़ा दी है, लेकिन यदि उपचार की व्यवस्था उसे अच्छी मिलती हैं तो पैसे देने में उसे परेशानी नहीं होगी। डाॅक्टर मरीज को अच्छे से देखे और उसकी बीमारी को देखकर ही उसे पर्याप्त उपचार मिलना चाहिए। वहीं कई लोगों ने इसका विरोध किया है। राम सिंह आदिवासी का कहना कि सरकारी अस्पतालों में गरीब वर्ग के लोग जाते हैं जो सरकारी इलाज के भरोसे ही रहते हैं।

2 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड बनाया

डॉ. अरविंद चौहान, बीएमओ

अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने बैठक करते हुए अफसर।
खबरें और भी हैं...