- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Now Silo Godown Will Be Built In Garatganj Instead Of Bari
बाड़ी की बजाय अब सायलो गोदाम गैरतगंज में बनेगा
30 हजार टन गेहूं का किया जा सकेगा भंडारण
30 हजार टन क्षमता का सायलों बैग जो बाड़ी लगाया जाने वाला था अब उसे गैरतगंज में सिलवानी रोड पर लगाया जा रहा है। हालांकि अधिकारी ये नहीं बता पा रहे हैं कि सायलो की जगह में बदलाव कैसे हो गया। उनका कहना है कि शासन से जो निर्देश मिले हैं उनका पालन किया जा रहा है। 5 मार्च को जिला स्तरीय प्रशिक्षण में बाड़ी में सायलो बैग पर गेहूं खरीदी के लिए 15 केंद्रों को अटैच भी कर दिया गया था, लेकिन अब गैरतगंज में सायलो बैग लगाने की बात कही जा रही है ।
जिले में गेहूं की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सायलो बैग लगाया जा रहा है। कई गोदामाें में बीते साल का ही गेहूं भरा पड़ा है। इससे भंडारण के लिए नई व्यवस्था की जा रही है ताकि सरकारी स्तर पर खरीदा गया गेहूं भंडारण की अभाव में खराब न होने पाए ।
परेशानी में मदद का आश्वासन, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई : उपार्जन से जुड़े सब का एक परिवार सरकारी खरीदी को लेकर रखे गए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि गेहूं उपार्जन से जुडे सभी विभाग और कर्मचारी एक परिवार की तरह काम करें। एक दूसरे पर आरोप न लगाएं। किसी भी तरह की परेशानी आने पर वे सब के साथ खड़े हैं। जरूरत होने पर कोई भी फोन लगाकर बात कर सकता है। इस बार खरीदी बहुत अच्छे तरीके से हो इसके लिए हर संभव प्रयास करें। गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर इस बात का ध्यान रखें कि किसानों के बैंक खाता नंबर डालने में कोई गलती न करें। इससे किसानों को परेशान न हो। बिना गेहूं खरीदी किए कोई भी एंट्री नहीं होना चाहिए।
बाड़ी के 15 केंद्र किए गए अटैच, यहीं होगी तौल
बाड़ी में पहले सायलो बैग से 15 केंद्रों पर पंजीयन कराने वाले किसानों का गेहूं सायलो बैग पर ही तोला जाना था। बाड़ी के सेवा सहकारी समिति चंदवार, दिगवाड़, अमरावद, सिलेगना, सेमरीखेजड़ा, नानपोन, पलकाश्री, मनकापुर, देहरीकलां, खपरियांकलां, गुगलवाड़ा, जमुनिया, घरेलू , शिवताल, समनापुर काछी खरीदी केंद्रों के गेहूं की तुलाई सायलो बैग पर ही की जाएगी।