- Hindi News
- National
- Bari News Mp News Nss Students Set Up Camp To Raise Awareness About Cleanliness And Health
स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एनएसएस के छात्रों ने लगाया शिविर
जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने नारदखेड़ा गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया । छात्रों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया ।
इस दौरान छात्रों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बाल संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य जागरुकता के लिए जागरुकता रैली निकाली । वहीं इन दिनों फैल रह कोरोना वायरस और संक्रामक बीमारियों को रोकने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में कंप्यूटर शिक्षक राजा मालवीय ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र पर प्रकाश डाला एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार ने वित्तीय साक्षरता एवं कैश लैस लेन देन की बारीकियों को समझाया। सूरज पांडे ने स्वयंसेवकों से समाज हित में कार्य करने के लिए जाग्रति की बात कही। कार्यक्रम का आभार शिविर नायक विवेक शिल्पी ने माना। सांस्कृतिक सत्र में स्वयं सेविकाओं ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, प्रतिभा बंसल, कीर्ति चौरसिया, यशराज वर्मा, नंदनी मेहरा, अक्षय वर्मा, कीर्ति सिलावट आदि मौजूद रहे।
शिविर में स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए छात्र ।