पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deveri News Mp News Officials Expanded Public Relations In The Market To Expand The Federation

महासंघ का विस्तार करने पदाधिकारियों ने व्यापारियों से किया बाजार में जनसंपर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरी| नगर के व्यापार महासंघ को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने बाजार में निकलकर महासंघ के सदस्यों और व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष रवि शंकर मोदी ने सदस्यों को बैठकों में आने और नवीन सदस्यों को जोड़कर विस्तार करने की बात कही, ताकि महासंघ को मजबूती प्रदान की जा सके। महासंघ अध्यक्ष रवि शंकर मोदी ने व्यापारियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना और उनको हर संभव मदद कर सुलझाने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया।

सभी व्यापारी सदस्यों ने अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि आगामी बैठकों में वह मौजूद रहेंगे और महासंघ का मजबूत करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों ने रंग पंचमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस के लिए समस्त व्यापारी नगर के लोगों को आमंत्रण दिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस निकाला जाएगा । इस बार नगर में विशाल जुलूस के दौरान गुलाल फूलों की होली खेली जाएगी। इसमें नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य भी शामिल होंगें। इस दौरान रविशंकर मोदी, विनोद कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार जैन, देवेंद्र गुप्ता, महेंद्र कुमार सोनी , रमेश कुमार सोनी, संतोष कुमार चौरसिया, राजेश सोनी, दिनेश रघुवंशी, अविनाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र रघु, राकेश रघु आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...